-->
रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता वर्ष-2025 का सफल समापन

रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता वर्ष-2025 का सफल समापन

 


गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता समापन

रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता वर्ष-2025 का सफल समापन।

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। गोरखपुर जोन की 12वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दिनांकः 31.01.2025 से 02.02.2025 तक परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बहराइच में सम्पन्न कराया गया। इसमें से 11 जनपदों को भाग लेना था किन्तु 07 जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बहराइच) की टीमों ने भाग लिया। शेष 04 जनपद (कुशीनगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती) की टीमों ने कतिपय कारणों से भाग नही लिया। इस प्रकार लगभग 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 508 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद सिद्धार्थनगर ने 172 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है व महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 183 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया ने 124 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । इस प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग प्रतियोगिता की चल वैजयंती जनपद बहराइच ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में निर्णायक मण्डल द्वारा विशेष सहयोग किये जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया व सम्पूर्ण प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार में पत्रकार बन्धुओं का भी आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पुलिस लाइन के समस्त स्टाफ को इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग हेतु बधाई दी गई। प्रतियोगिता में आयें सभी प्रतियोगियों का भी धन्यवाद किया गया कि उन्होने शालीनतापूर्वक एवं अनुशासित रहकर भाग लिया।

उ0प्र0 पुलिस की अन्तर जोनल प्रतियोगिता इसी माह (फरवरी) के तृतीय सप्ताह में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित होनी है, जिसमें गोरखपुर जोन की टीम को भाग लेने हेतु जोनल टीम का गठन कर लिया गया है जिसे समय से भाग लेने हेतु भेजा जायेगा।

अन्त में जिलाधिकारी महोदया जनपद बहराइच व अपर पुलिस अधीक्षक, नगर महोदय बहराइच द्वारा खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया