
02 अभियुक्त गिरफ्तार व बरामदगी चोरी के उपकरण
02 अभियुक्त गिरफ्तार व बरामदगी चोरी के उपकरण
वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। बहराइच पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये आदेशों निर्देशों के अनुपालन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु व वांछित अभियुक्त/ वारंटी की गिरफ्तारी व अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बहराइच श्री रामानंद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी पयागपुर जनपद बहराइच के निर्देशन मे थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाना रिसिया बहराइच पुलिस के द्वारा चोरी की योजना बनाते अभियुक्तगण 1. अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम लखैय्या थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती व मूल पता ग्राम हल्दीराम पुर थाना उभाव जनपद वलिया, 2. महताब उर्फ आवेश पुत्र निजाम उम्र करीब 20 वर्ष नि0 सलारगंज निकट इदगाह चौराहा थाना दरगाह जनपद बहराइच की गिरफ्तारी की गयी तथा उनके पास से चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये तथा बरामदगी के आधार पर मु.अ.स. 135/2025 धारा 313 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायलय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है।