-->
 दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिल गई है

दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिल गई है


 दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिल गई है

ये हैं थाईलैंड की 21 साल की सुचाता चुआंगस्त्री। लोग इन्हें प्यार से “ओपल” कहते हैं। सुचाता का जन्म थाईलैंड के फुकेत शहर में 20 मार्च 2003 को हुआ। वो थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन की स्टूडेंट हैं। थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा अच्छे से पढ़ती और बोलती हैं। उनकी सामाजिक पहल “ओपल फॉर हर” महिलाओं के ब्रेस्ट हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। सुचाता जब 16 साल की थीं, तब एक ब्रेस्ट सिस्ट के ऑपरेशन के अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने “ओपल फॉर हर” की शुरुआत की थी।

मिस वर्ल्ड 2025 के इवेंट में 110 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लेकिन सुचाता ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक योगदान के बूते सबको पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे खूबसूरत युवती का ताज हासिल किया।

आज रात 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 के भव्य समापन समारोह में सुचाता को ताज पहनाया गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत की नंदिनी गुप्ता भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं लेकिन वो टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं। इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को मिस वर्ल्ड 2025 का रनर-अप घोषित किया गया। मिस पोलैंड को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला जबकि मिस मार्टिनिक चौथे स्थान पर रहीं।