
राजकीय इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक भौगोलिक रीति रिवाज परंपराओं के बारे में बच्चों को दी जा रही जानकारी
गुरुवार, 5 जून 2025
राजकीय इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक भौगोलिक रीति रिवाज परंपराओं के बारे में बच्चों को दी जा रही जानकारी
वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। आज दिनांक 05 जून 2025 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा बहराइच में प्रातः 7:00 बजे उपस्थित होकर ग्रीष्मावकाश समर कैंप के अंतर्गत व्यायाम शिक्षक श्री अजय सिंह एवं अरविंद कुमार मिश्र जी ने समूह में विभाजित करके स्थानीय पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया साथ ही ऐतिहासिक भौगोलिक रीति रिवाज परंपराओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण का कार्य किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। श्री पशुपतिनाथ शुक्ला, पंकज कुमार अवस्थी, लखन लाल, तथा उपस्थित सभी छात्र- छात्रोंओं को नाश्ते में बिस्कुट का वितरण किया गया।